Saturday, September 21, 2024

चौपारण में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, कांग्रेस अध्यक्ष के मकान पर फायरिंग ,सुने क्या कहा विकास यादव ने

चौपारण में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, कांग्रेस अध्यक्ष के मकान पर फायरिंग

 

चौपारण में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने को मिली। ये बात अलग है कि इसमें किसी को कोई नुकसान नही हुआ पर बदमाशों की इच्छा शक्ति जरूर दिख गयी। घटना रात्रि 12 बजकर 10 मिनट की है जिसमे दो मोटरसाइकिल से 4 लोग आये और प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव के दुकान के पास फायरिंग कर इटखोरी के ओर चले गए तथा कुछ देर बाद फिर वापस आये।

 

बताया जाता है कि फायरिंग

ऊपरी छत पर किया जा रहा था। लेकिन गोली वहां तक नही पहुंचा।

तीन राउंडफायरिंग फायरिंग की जिसमे तीन खोखा और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर दलबल के साथ पहुंचे व घटना की जांच में जुट गए। विकाश यादव द्वारा लगातार अवैध धंधेबाजों के खिलाफ आवाज बुलंद की , जिससे बौखलाए बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया। पहले भी अंदेशा लगाया जा रहा था कि जिस गति से अवैध कारोबारियों पर कार्यवाई की जा रही है उसका प्रतिकार की कोशिश उनके द्वारा जरूर की जाएगी।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकाश यादव के घर गोलीबारी घटना की जिम्मेवारी “सरकार गिरोह” नामक संगठन ने लिया है। उक्त जानकारी विकाश यादव ने दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!