झारखण्ड में भी ज्योति मौर्य जैसी वाकया, पति ने पत्नी को बनाया नर्स अब पत्नी साथ रहने से कर दी इनकार…
साहेबगंज : ज्योति मौर्य की कहानी अभी चल ही रही है कि झारखण्ड में भी यह दुहराया गया। पति ने पढ़ा लिखा कर पत्नी को नर्स बनाया। लाखों रुपए खर्च किए, खुद कर्ज में डूब गया, कर्ज को उतारने के लिए दिन रात मजदूरी करने लगा। लेकिन अंत में पत्नी ने पति के साथ रहने से ही इनकार कर दिया। पति ने पुलीस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित पति कन्हाई पंडित ने बताया कि उसकी ऐसी स्थिति नहीं थी कि वह पत्नी को पढ़ा सके। मजदूरी करके उसने पत्नी कल्पना को पढ़ाया। अब एएनएम का प्रशिक्षण लेकर अस्पताल में काम कर रही है।कर्ज को भरने के लिए वह दो बार गुजरात काम करने गया। अब उसकी पत्नी ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहेगी।