Sunday, September 22, 2024

24 घण्टे में पुलिस ने किया हत्या का उद्भेदन, कई वर्षों से चल रहा था विवाद

 

‍‍जमीन विवाद में महिला की हत्या, देवर व उसका बेटा शामिल

24 घण्टे में पुलिस ने किया उद्भेदन, कई वर्षों से चल रहा था विवाद

तो क्या चौपारण में हत्या आम बात हो गयी, मैना के अलावे भी कई हत्याएं उठाती हैं सवाल

चौपारण थाना अन्तर्गत बसरिया निवासी सहदेव राणा की पत्नी मैना देवी को अज्ञात अपराधकर्मियों के मंगलवार की रात्रि को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम में पुलिस निरीक्षक बरही अंचल, थाना प्रभारी चौपारण एवं चौपारण थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल शामिल थे। गठित टीम के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति के बताये अनुसार इस कांड के संदिग्ध के रुप में नकुल राणा पिता गंदौरी राणा एवं मनोज राणा पिता नकुल राणा को पुछताछ हेतु थाना लाया गया था। तत्पश्चात मृतिका के पति सहदेव राणा के लिखित आवेदन के आधार पर चौपारण थाना कांड सं0 297/23 दिनांक- 12/07/23 धारा 302/120 (B)/34 भा0द0वि0 अंकित कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया । अनुसंधान के क्रम में उक्त दोनो संदिग्ध अभियुक्तों को तकनिकी साक्ष्य के आधार पर कड़ाई से पुछताछ करने पर इस कांड में अपना संलिप्ता स्वीकार किया। उक्त दोनो अभियुक्तों के अपराध स्वीकारोक्ति ब्यान के पश्चात इन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुछताछ के क्रम में पता चला कि नकुल राणा एवं सहदेव राणा दोनो भाईयों के बीच बिगत कुछ वर्षों से जमीन संबंधी विवाद था, जमीनी विवाद के कारण गाँव में पंचायत भी हुआ था तथा इसी के परिणाम स्वरुप यह घटना होने की संभावना है। इस तरह चौपारण थाना पुलिस द्वारा घटना के महज 24 घंटो के अंदर उक्त कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी गयी है एवं इस कांड में अन्य संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु साक्ष्य संकलन एवं छापामारी की जा रही है।

कुछ वर्ष पूर्व हुई पुत्र की हत्या, अब माँ भी बनी शिकार

इसी जमीन विवाद में सहदेव राणा का 18 वर्षीय पुत्र रोहित राणा की भी हत्या हुई थी अब माँ भी जमीन के विवाद की बेदी पर बलि चढ़ गई। लोगों के द्वारा बताया जाता है कि कई वर्षों से इन भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था पर किसी ने ये नही सोचा था कि यह विवाद इतनी बड़ी कुर्बानी लेगी।

तो क्या चौपारण में भी हत्या हो गयी आम बात, कई हत्याओं से उठता है सवाल

मंगलवार को मैना देवी की निर्मम हत्या से सभी लोग मर्माहत व विचलित हैं पर यह कोई नई घटना नही है।बसरिया रूठ में ही इनके अलावे कई हत्याएं हुई है जिसमें नाथों यादव, चन्दर यादव, सुमित कुमार, बीरेन्द्र सिंह सहित कई घटनाएं घट चुकी हैं। इसके अलावे भी कई अनसुलझे केश चौपारण के छवि पर एक बदनुमा धब्बा बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!