Saturday, September 21, 2024

दो लड़कों को एक ही लड़की से फेसबुक पर हुआ प्यार, लड़की से मिलने पहुंच गए उसके घर, अब पहुंच गए जेल

फेसबुक पर एक ही लड़की के प्यार में पागल, दो युवक को जेल

एक युवक यूपी तो दूसरा धनबाद का रहने वाला, दोनों पहुंच गई लड़की के घर

सचेत रहें सतर्क रहें और फेसबुक वॉट्सएप, इंस्टाग्राम के प्यार से दूर रहें

सिन्धु सिंह

इटखोरी: शोशल मीडिया लोगों को इस कदर भ्रमित कर रहा है कि लोग बगैर सोचे समझे भी इसमें कूद रहे हैं। कुछ गजब सा वाक्या इटखोरी थाना क्षेत्र की इटखोरी पंचायत की सामने आई है। जिसमें एक युवती के साथ दो युवकों के प्रेम प्रसंग का मामला इटखोरी प्रखण्ड में चर्चा का विषय बना गया है। बताया जा रहा है कि इटखोरी की लड़की का फेसबुक के माध्यम से दो लड़कों से प्यार हो जाता हैं, एक लड़का अभय मिश्रा उत्तरप्रदेश का रहने वाला हैं वहीं दूसरा लड़का झारखंड धनबाद का मंजीत सिंह हैं। संयोग से दोनों लड़के 12 जुलाई दिन बुधवार को लड़की के घर इटखोरी पहुंचे, दोनों प्रेमी को एक साथ देख कर लड़की अचंभित हों गई। साथ ही मुहले में बात बढ़ता देख मामले की जानकारी इटखोरी थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस प्रेमिका व दोनो प्रेमियों को थाना ले आई। उन दोनों युवकों से पूछताछ के बाद शुक्रवार शाम 3 बजे कांड संख्या 8423 धारा 376/ 417/ 448/ 504/ 506 के तहत इटखोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों युवकों को चतरा जेल भेज दिया। बताया ये भी जाता है कि प्यारा के चक्कर में दोनों युवकों ने तथाकथित प्रेमिका को मोटी रकम भी दिया था। इसलिये सही कहा जाता है कि प्यार अंधा होता हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण हैं यह मामला। हालांकि आगे जो भी हो फिलहाल अजब प्रेम की गजब कहानी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!