Sunday, September 22, 2024

पेड़ में दिखा भगवान शिव की आकृति,भक्तों ने की पूजा अर्चना, सभी की जुबान पर चर्चा…..

पेड़ में दिखा भगवान शिव की आकृति,भक्तों ने की पूजा अर्चना

लोगों ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिजनों को दिखलाया भगवान शिव की आकृति।
(प्रमोद खंडेलवाल)
हजारीबाग:

शहर में भक्ति भाव का माहौल हर तरफ देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी और सावन पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रही है और इसी बीच गुरुवार को देर शाम मटवारी गांधी मैदान मे स्थित सिमर के पेड़ पर भगवान शिव की आकृति नजर आई थी। जिसके बाद उसे देखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से लोग गांधी मैदान पहुंचने लगी शाम ढलता गया रात हो गया और लोग उसे देखने के लिए पहुंचते रहे और जब शुक्रवार को वह आकृति अपने स्थान पर बनी रही तो आसपास की महिलाओं ने पेड़ के नीचे सिंदूर, अगरबत्ती, जल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की तो वहीं कुछ भक्तों ने भगवान शिव को दूध का अभिषेक करवाया।

कहते हैं ना की आस्था का कोई रूप नहीं होता कोई रंग नहीं होता यह तो महज एक भाव है जो अंतर्मन से भक्तों ने प्रकट किया। ऐसा ही कुछ भाव गांधी मैदान के आसपास देखा गया। शुक्रवार को देर दोपहर तक भक्तों ने पूजा अर्चना किया। तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने जमकर इसकी तस्वीर ली। मटवारी एवं कोर्रा के आसपास के इलाकों में रह रहे युवकों ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने परिवार जनों को भगवान शिव का दर्शन कराया। भगवान शिव की आकृति के बगल में भगवान गणेश एवं मां दुर्गे की आकृति भी नजर आ रही है।

मौके पर पहुंचे भक्तों ने कहा कि भगवान शिव का मंदिर यहां पर स्थापित होना चाहिए गांधी मैदान सहित आसपास के क्षेत्र तथा हजारीबाग के सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए हैं यह हम सब उनके लिए बड़ा ही सौभाग्य की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!