Sunday, September 22, 2024

महिला की पत्थर से कूच की गयी निर्मम हत्या, बगल में छठी कार्यक्रम से लौट रही थी घर, दुष्कर्म की आशंका….

महिला की पत्थर से कूच की गयी निर्मम हत्या, बगल में छठी कार्यक्रम से लौट रही थी घर

राज्य में लगातार बढ़ते हत्या का मामला, एक और महिला चढ़ी बलि। हजारीबाग जिला के कटकमदाग प्रखण्ड के कूद वार्ड नंबर 24 की रहने वाली एक महिला की बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान मुनिया देवी (40 साल) पति राजू रविदास के रूप में हुई है। शव देखकर लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है उसके बाद उसकी हत्या की गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि महिला बगल के ही घर में छठी का उत्सव में गई थी और रात करीब 10ः00 बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला का पति राजू रविदास बाहर मजदूरी करता है।

घटना को लेकर लोगो में आक्रोश

घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी घटना हो जाने से लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोग इसे प्रशासन की नाकामी बता रहे हैं। वहीं प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़कर फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।कटकमदाग थाना प्रभारी डीके प्रजापति घटना की जानकारी के पश्चात तुरंत घटना स्थल पहुंचे और वहां मिले साक्ष्य को जांच के लिए इकट्ठा कर फोरेंसिक लैब भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया की जल्द ही मुजरिम को पकड़ लिया जाएगा और करवाई की जाएगी। घटना की जानकारी के बाद मृतिका के भाई भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मौके पर स्थानीय ग्रामीण के साथ-साथ कूद पंचायत के पूर्व मुखिया धीरज कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वार्ड नंबर 24 के वार्ड पार्षद दिलीप कुमार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पिछले कई महीनों से नशा का केंद्र बन गया है। अपराधी छवि के लोग इधर आसपास घूमते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!