Sunday, September 22, 2024

राज्यसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पारित

राज्यसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पारित

संसद का मानसून सत्र जारी है। मानसून सत्र का आज बुधवार (2 अगस्त) को दसवां दिन हैं। मॉनसून सत्र के दौरान दोनों ही सदन लोकसभा और राज्यसभा में कार्रवाही ठीक से नहीं चल पाई। जैसे ही कार्यवाही शुरू होती है मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर विपक्ष का हंगामा करने लगता है।

हंगामे के बीच ही सरकार की ओर से दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया गया। इस विधेयक के खिलाफ भी विपक्ष भी एकजुट हो गया है। आज भी लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश बिल पर चर्चा होगी। तो वहीं, इस बीच बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी की है।

वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पेश

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 में संशोधन के लिए विचार और पारित करने के लिए राज्यसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पेश किया। इससे पहले यह विधेयक 26 जुलाई को लोकसभा से पारित हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!