Sunday, September 22, 2024

गर्व का पल : ISRO की टीम में झारखंड के दो वैज्ञानिक भी शामिल रहे

गर्व का पल : ISRO की टीम में झारखंड के दो वैज्ञानिक भी शामिल रहे

सोहन सात साल से इसरो से जुड़े हैं, पिता चलाता है ट्रक

चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरा देश जश्न मना रहा है. लेकिन झारखंड के दो लाल को भी इसमें गर्व है. सबसे पहले बात करते हैं राजधानी रांची के तोरपा क्षेत्र के तपकरा गांव निवासी वैज्ञानिक सोहन यादव की, जो चंद्रयान-3 के आर्बिटर इंटिग्रेशन और टेस्टिंग टीम में शामिल हैं. सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े रहे हैं. सोहन के पिता घूरा यादव ट्रक ड्राइवर हैं, जबकि मां गृहणी. सोहन तपकरा जैसे छोटे से गांव में पढ़ाई कर वैज्ञानिक बने हैं. उन्होंने तपकरा स्थित शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा हासिल की है. पिछले सात वर्षों से वह इसरो से जुड़े हैं.

जमशेदपुर के आयुष ने भी बढ़ाया देश का मान

सोहन के अलावा, चंद्रयान-3 के लैंडिंग मैनेजमेंट सिस्टम की टीम में जमशेदपुर के आयुष झा भी शामिल हैं. आयुष जमशेदपुर के डीएवी बिष्टुपुर से 12वीं की पढ़ाई की है. उनका पूरा परिवार पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रहता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!