Sunday, September 22, 2024

भूमि माफियाओं ने श्रम मंत्री के भतीजी के साथ की मारपीट, प्राथमिकी

भूमि माफियाओं ने श्रम मंत्री के भतीजी के साथ की मारपीट, प्राथमिकी

भतीजी ने विवादित भूमि पर कब्जा जमाने गए माफियाओं का किया था विरोध

 

माफियाओं ने अन्य ग्रामीणों के साथ भी की मारपीट और बदतमीजी

चतरा 25 अगस्त। सिमरिया प्रखंड के लोबगा गांव में शुक्रवार को विवादित भूमि पर कब्जा जमाने गए भू माफियाओं ने महिलाओं के साथ मारपीट की जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों में श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता की भतीजी संगीता देवी भी शामिल हैं। इस मामले में संगीता देवी के अलावा गुलबी देवी और अनीता देवी ने सिमरिया थाना को आवेदन देकर भू माफिया बेलगड्डा इचाक निवासी बालदेव ठाकुर और नेसार मियां पर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि गांव के एक भूखंड पर वे वर्षों से जोत कोड़ कर आबाद हैं। गांव में जीविकोपार्जन का एकमात्र जरिया खेती हीं है। शुक्रवार को अंचल कार्यालय के कर्मचारी भूमि की जांच पड़ताल करने वाले थे। ऐसे में महिलाएं अपना पक्ष रखने के लिए खड़ी थी। तभी वह भू माफिया बलदेव और नेसार आ धमके और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने जाति सूचक शब्द से हमें अपमानित करना शुरू कर दिया जब हमने उसका विरोध किया तब उसने हमारे साथ मारपीट की। हम लोग जान और इज्जत बचाकर भाग कर थाना आए हैं। महिलाओं ने कहा कि यदि उन भूमि माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होती तो वे लोग आत्महत्या कर लेंगी। घटना के बाद से दोनों भू माफिया फरार हैं और सिमरिया पुलिस उन्हें सरगर्मी से तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!