Sunday, September 22, 2024

वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोजिन की मौत पर पुतिन का आया रिएक्शन, कहा- वह टैलेंडेड था मगर…

वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोजिन की मौत पर पुतिन का आया रिएक्शन, कहा- वह टैलेंडेड था मगर…

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोजिन की बुधवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। बीते कुछ समय से प्रिगोजिन और पुतिन के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। अब प्रिगोजिन की मौत पर पुतिन का रिएक्शन आया है।

पुतिन ने विमान हादसे में वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोजिन के मरने पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही पुतिन ने प्रिगोजिन को ‘गलतियां’ करने वाला प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया है।

टेलीविजन पर प्रसारित एक टिप्पणी में पुतिन ने एक प्रतिभाशाली व्यवसायी के रूप में प्रिगोजिन की प्रशंसा की और कहा कि वह मरने वालों के परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं।

पुतिन ने कहा कि दुर्घटना की आधिकारिक जांच के नतीजे का इंतजार करना जरूरी है। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 10 लोग मारे गए थे। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जांच में कुछ समय लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!