Saturday, September 21, 2024

दुर्घटना:- राजगीर से रजरप्पा आया युवक हुंडरु फॉल में पानी में बहा

दुर्घटना:- राजगीर से रजरप्पा आया युवक हुंडरु फॉल में पानी में बहा

झारखंड//रामगढ : राजगीर से रजरप्पा में मारुती सुजुकी की एक्सल सिक्स (BR01HJ/0639) की पूजा कराने आया युवक शुभम कुमार (21वर्ष) रांची के हुंडरु फॉल के तेज रफ़्तार पानी में बह गया। इसकी सूचना गोला थाना में देते हुए शुभम कुमार के दोस्तों अमन वर्मा, विकास कुमार, उज्जवल कुमार, अनुभव कुमार, सौरव कुमार ने बताया कि हमलोग राजगीर से रजरप्पा आए थे। रजरप्पा में पूजा अर्चना के पश्चात् हमलोग हुंडरु फॉल चले गए। जहाँ नदी में नहाने वक्त शुभम कुमार पिता बिरेन्द्र सिंह, नई पोखर राजगीर (नालंदा-बिहार) निवासी पानी के तेज बहाव में बह गया। सिकीदरी (रांची) की पुलिस युवक शुभम कुमार को खोजने में लग गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!