Sunday, September 22, 2024

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले 421 अस्पतालों पर कसा शिकंजा, 78 सूची से हुए बाहर

Ayushman Yojana में फर्जीवाड़ा करने वाले 421 अस्पतालों पर कसा शिकंजा, 78 सूची से हुए बाहर

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के अस्पतालों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर की गई कार्रवाई को लेकर केंद्रीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने राज्य को सम्मानित किया है।

78 अस्पतालों को सूची से बाहर

सोसायटी ने राज्य के चार अस्पतालों को आयुष्मान योजना से निलंबित कर दिया है, जबकि 250 से अधिक अस्पतालों से गड़बड़ी करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, 78 अस्पतालों को योजना की सूची से बाहर कर दिया गया है, जिनमें रांची के नौ अस्पताल शामिल हैं। इसके साथ ही 89 अस्पतालों से लगभग 99.65 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

राज्य में अब तक 1.22 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया

झारखंड में अब तक कुल 1.22 करोड़ लाभुकों को आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया है। अब तक कुल 17.5 लाख लाभुकों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें सन्निहित राशि 1946 करोड़ है। विगत एक माह में गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर के 1525, किडनी के 1109, हृदय के 163 एवं न्यूरोलाजी के 77 मरीजों का योजनान्तर्गत इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इन अस्पतालों पर की गई कार्रवाई

*चार अस्पतालों को किया गया निलंबित*

1. मातृछाया हास्पिटल हजारीबाग

2. जेपी हास्पिटल धनबाद

3. जेनेटिक हास्पिटल रांची

4. नयनसुख नेत्रालय धनबाद

*पैनल से बाहर किए गए रांची के अस्पताल*

1. एसक्लप्लस सेंटर फार मेडिकल साइंसेज

2. बुद्धिस्ट मिशन 2009

3. कोंटा केयर आई हास्पिटल

4. हेल्थ प्वांइट हास्पिटल

5. कश्यप नर्सिंग होम

6. मादी मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर

7. सरजू नर्सिंग होम

8. श्री सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल

9. स्वास्तिक ईएनटी सेंटर

*इनसे जुर्माना वसूला गया*

1. क्यूरी अब्दुर रज्जाक अंसारी हास्पिटल रांची

2. एएसजी हास्पिटल धनबाद

3. रानी अस्पताल रांची

4. श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम गिरिडीह

5. द होप हास्पिटल रामगढ़

6. बालपन अस्पताल रांची

7. जसलोक अस्पताल रांची

8. गंगा मेमोरियल अस्पताल पूर्वी सिंहभूम

9. पूर्णिमा नेत्रालय सरायकेला खरसावां सहित अन्य 89 अस्पताल शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!