Saturday, September 21, 2024

गैड़ा में छह घरों का टूटा ताला, तीन घरों से समान ले उड़े चोर 

गैड़ा में छह घरों का टूटा ताला, तीन घरों से समान ले उड़े चोर 

बरकट्ठा:- थाना क्षेत्र के गैड़ा में बीते रात अलग अलग छह घरों में ताला टूटा, जिसमें तीन घरों में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने प्रबोध राय के घर से जेवर, बर्तन, कपड़ा एक लाख नगद, गायत्री देवी पति स्व शिवशंकर पांडेय, सुखदेव राय के घरों से कपड़े समेत अन्य सामान को चोर ले कर फरार हो गए। वहीं चोरों ने मोहन पाण्डेय, जयदेव पाण्डेय तथा मनोज राणा के घर का ताला तोड़ा लेकिन इसमें चोरों को कुछ हांथ नहीं लगा। उप मुखिया चन्द्रदीप पाण्डेय ने घटना की जानकारी प्रशासन को सूचना दिया। वहीं दशहरा के शुभारंभ में इस तरह चोरी की घटनाएं से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

———-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!