Saturday, September 21, 2024

उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा तूफान ‘तेज’, झारखंड सहित इन राज्‍यों में असर

उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा तूफान ‘तेज’, झारखंड सहित इन राज्‍यों में असर

नई दिल्‍ली : भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। इसका प्रभाव आज यानी 23 अक्‍टूबर से दि‍खेगा। कई राज्‍यों में दो दिन 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है। इसका असर झारखंड सहित कई राज्‍यों में पड़ने के संकेत मिले हैं।

बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया। आज यानी 23 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे पारादीप (ओडिशा) से 360 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 510 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 660 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में है।

बांग्लादेश तट को पार करेगा

अगले 6 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और गहरे दबाव के रूप में 25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 23 से 25 अक्‍टूबर तक तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल और बंगलादेश में बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!