Sunday, September 22, 2024

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत 

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत 

नवविवाहित महिलाओं में दिखा काफी उत्साह।

 

हजारीबाग 

प्रमोद खंडेवाल 

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बुधवार को करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया, इसके अलावा शहर की अन्य समाज की महिलाओं ने भी करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न किया। मारवाड़ी समाज की नवविवाहिताओ में खासकर इस पर्व को लेकर काफी 

उत्साह देखने को मिला,बुधवार की सुबह से ही सुहागिनों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित देखी, मिट्टी का करवा की महिलाओं ने पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने अपने पति की लम्बी आयु एवं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखकर पति पत्नी के अखंड प्रेम और त्याग का चेतना का प्रतीक माना गया है।सुहागिनों ने दिन भर उपवास रखकर ईश्वर से पति की मंगल कामना का आशीर्वाद मांगा। चन्द्रमा के साथ शिव पार्वती, गणेश की भी पूजा की गयी। शिव और पार्वती की पूजा के पीछे निहित भाव यह है कि वे भी पार्वती जैसे शक्ति और साधना हासिल हो सके और वे पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। करवा चौथ को लेकर कई कथा भी प्रचलित है। वही बुधवार को देरशाम सुहागिनों ने चन्द्रमा को देखकर अर्घ्य अर्पित कर अपना उपवास तोड़ा 

 

सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु के लिए पूजा:

 

 आसमान में चांद हर रात दिखता है परन्तु बुधवार को चांद कुछ खास था। क्योकिं इस चांद से सुहागिन महिलाओं को सुख, समृद्धि व सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। चांद के दीदार के लिए सुबह से ही सुहागिन महिलाओं द्वारा तरह की तैयारी की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!