Saturday, September 21, 2024

रांची में एक साथ 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

रांची में एक साथ 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

राजधानी रांची में एक साथ नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इन सभी पर जुआ खेलने और खेलवाने का इल्जाम है। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने यह एक्शन लिया है। SSP का कहना है कि दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद बाकी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी। यहां याद दिला दें कि बीते 26 सितंबर को कांके रोड मीसिरगोंदा के एक घर में पुलिस ने रेड मारी थी। यहां जुआ खेलते 20 लोगों को धरा गया था। रेड करने गई पुलिस तब चौंक गई थी जब धराये 20 लोगों में 14 लोग पुलिसकर्मी निकले। इनमें से एक दारोगा बताया गया। इल्जाम है कि दारोगा एक घर किराये में लोगों को जुआ खेलाता था। मामले की जांच गोंदा थाना कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!