Saturday, September 21, 2024

बरकट्ठा डीलर संघ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

बरकट्ठा डीलर संघ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध 

मांगें पूरी नहीं होने पर एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल —- जागेश्वर यादव 

 

संवाददाता बरकट्ठा :- प्रखंड डीलर संघ की बैठक प्रखंड परिसर स्थित उतरी पंचायत सचिवालय में रविवार को आयोजित कि गई। अध्यक्षता डीलर संघ अध्यक्ष जागेश्वर यादव एवं संचालन नंदलाल तिवारी ने किया। मौके पर डीलर संघ ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर सरकार डीलरों की मांग 31 दिसम्बर तक पूरा नहीं किया तो नया वर्ष 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा। अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने कहा कि सरकार हमलोगों का कोरोना काल से बकाया पीएमजीकेऐवाई योजना का कमीसन का भुगतान अतिशीघ्र किया जाय। कमीसन एक रुपये के जगह 3 रुपया किया जाय। अनुकंपा नियम पुनः लागू किया जाय। वहीं सचिव नंदलाल तिवारी ने कहा कि 15 दिसम्बर तक सभी डीलर काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे। 15 तारीख के बाद केंद्रीय कमिटी के निर्देश के अनुसार आगे का कार्य किया जायेगा।साथ ही कहा कि सरकार हमलोगों की मांग को पूरा नही करती तो 1 जनवरी से हड़ताल किया जाएगा।मौके पर डीलर महेश्वर प्रसाद,लालधरी प्रसाद,सहदेव यादव,रामेश्वर महतो,राजेश कुमार ,बिरेंदर रजक,राहुल कुमार गुप्ता,लालू महेन्दर प्रसाद, मांझी, मिथलेश रविदास, दुलारचंद महतो,रोजन अली,विनोद पासवान,फूलचंद साव, ललन यादव,जिबलाल प्रसाद,छोटेलाल पासवान अनीश महिला मंडल,मुना महिला मंडल, लक्ष्मी महिला मंडल समेत आदि महिला डीलर समूह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!