Sunday, September 22, 2024

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम, आदिवासी समुदाय को बीजेपी ने दी बड़ी जवाबदेही

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम, आदिवासी समुदाय को बीजेपी ने दी बड़ी जवाबदेही

2023: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। बीजेपी को छत्तीसगढ़ में कुल 54 सीटों पर जीत मिली है। प्रचंड जीत के बाद बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री पद को लेकर है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा कई और नाम चर्चा में आगे चल रहे थे। BJP ने चुनाव से पहले किसी भी CM चेहरे को पेश नहीं किया था। विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बार किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय का नाम भी आगे चल रहे थे।

कौन हैं विष्णुदेव साय?

विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और राय इसी समुदाय से आते हैं। अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका। बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से किसी को मुख्यमंत्री बना सकती है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। इतना ही नहीं राय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होगी है। वह रमन सिंह के भी करीबी हैं। साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया। जिसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!