Saturday, September 21, 2024

धनबाद में झारखंड कुशवाहा महासभा की युवा प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय

धनबाद में झारखंड कुशवाहा महासभा की युवा प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय

सुजेक सिन्हा
द जोहार टाइम्स

चतरा / झारखण्ड कुशवाहा महासभा की युवा प्रदेशस्तरीय कार्यसमिति की बैठक हाऊसिंग कॉलोनी धनबाद मे आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार व बैठक का संचालन सतीश कुमार संगठन सचिव (युवा) ने किया। इस बैठक मे संगठन की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप मे प्रो श्याम सुन्दर प्रसाद व संगठन प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान उपस्थित थें। बैठक की शुरुआत माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुवे प्रो श्याम सुन्दर प्रसाद ने कहा की महिला शिक्षा का द्वार खोलकर सावित्री बाई फुले ने देश के महिलाओ को समानता और समाज मे सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया, जिसके कारन आज देश की महिलायें सभी क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका निभा रही है। वहीं श्री शान ने कहा की युवा को किसी भी देश के निर्माण मे अग्रणी भूमिका मे अहम् भूमिका निभाते हैं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अर्जुन कुमार ने कहा कि संगठन का विस्तार के साथ साथ युवाओं को स्वबलम्बी व संघर्ष के माध्यम से जोड़ा जायेगा। जबकि संगठन के महासचिव (युवा) रंजन कुमार संगठन की मजबूती के साथ-साथ संगठन का जल्द ही विस्तार करने की बात कही। उक्त कार्यक्रम मे उचित महतो प्रदेश सचिव, रामप्रवेश प्रसाद कुशवाहा, लाल बाबू सिंह कुशवाहा, प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष (युवा), विशाल कुमार महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा), दीपक मंडल, सुधांशु कुमार, राकेश महतो, राजेश कुमार मंडल समेत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!