Saturday, September 21, 2024

मामला अजब गजब : एक पत्नी पर दो-दो लोगों ने ठोंका दावा, माजरा जान पुलिस भी हैरान

मामला अजब गजब : एक पत्नी पर दो-दो लोगों ने ठोंका दावा, माजरा जान पुलिस भी हैरान

झारखंड : बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है जहां एक महिला का दो-दो लोगों ने पति होने का दावा ठोंक दिया है। इसी बीच जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो सभी पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि उन्होंने बताया कि यह मामला वाकई में काफी उलझा हुआ है और इसीलिए फ़िलहाल तो दोनों पति के दावे की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। दरअसल मामला झारखंड के पलामू जिले का बताया जा रहा है जहां एक पत्नी के पति होने का दो-दो लोगों ने दावा किया है। बिहार के औरंगाबाद स्थित नबीनगर की रहने वाली महिला के पति होने का दावा झारखंड के एक व्यक्ति ने की है तो दूसरी ओर हरियाणा के एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके पति होने का दावा किया है। हरियाणा के रहने वाले पति ने पत्नी के लापता होने का एफआईआर दर्ज कराया था और पत्नी को खोजते-खोजते हरियाणा से पलामू आ गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार के नबीनगर की रहने वाली लड़की का पलामू के मेदिनीनगर टाउन स्थित नावाटोली के रहने वाले नेपाली नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिनों बाद नेपाली ने उस लड़की से शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद लड़की हरियाणा चली गई। वहां पहुंचकर लड़की ने महेंद्रगढ़ के निजामपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र से शादी कर ली। शादी के बाद उन दोनों के बच्चे भी हो गए। इसी बीच लड़की को जानकारी मिली कि पलामू के रहने वाले नेपाली की मां की तबीयत खराब हो गई है, लड़की नेपाली की मां से मिलने मेदिनीनगर आ गई। इसी बीच पत्नी के अचानक ऐसे गायब होने के बाद सुरेंद्र ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। सुरेंद्र पत्नी को खोजते खोजते मेदिनीनगर आया और पत्नी को लेकर सीधे थाने पहुंचा। इसी बीच नेपाली भी थाने पहुंच गया और लड़की के पति होने का दावा करने लगा। लड़की ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वो हरियाणा गई थी जिसके बाद उसे वहां सुरेंद्र से प्यार हो गया और उसने उससे शादी कर ली। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि नेपाली और सुरेंद्र दोनों लड़की के पति होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस से संपर्क किया गया है। मामला उलझा हुआ है और दोनों पति के दावे की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। पत्नी और पति होने का दावा कर रहे दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!