Saturday, September 21, 2024

पुलिस व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, दो जवान शहीद

पुलिस व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, दो जवान शहीद

सुजेक सिन्हा

 

चतरा / नक्सलियों और पुलिस के बीच बेसन मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। वहीं, लहूलुहान एक पुलिसकर्म को नाजुक स्थिति को देखते हुवे रांची अस्पताल ले जाया गया है। शहीद जवानों के नाम सिकंदर सिंह, वजीरगंज गया निवासी और सुकन राम, तरहसी पलामू निवासी बताई जा रही है।

वहीं जख्मी जवान का नाम आकाश सिंह बताया गया। यह मुठभेड़ चतरा के सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर बैरियो जंगल में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल के साथ जंगल में घुसी पुलिस नक्सलियों की टोह में सघन छापामारी कर रही है।

रुक रुक कर दोनों तरफ से गोलियां भी चल रही है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगी है। खबर है की पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें दो जवान शहीद हो गएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!