Saturday, September 21, 2024

बोलेरो के चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा।

बोलेरो के चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा।

 

द जोहार टाइम्स 

 

बड़कागांव।हाहे ग्राम निवासी 42 वर्षीय अशवा देवी (पति डोमन महतो) की मौत बोलेरो के चपेट में आने से हो गई। बड़कागांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। मामले को लेकर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि घटना स्थल से बोलेरो (जे एच -01 ए ई – 3882) को बरामद कर थाना ले लाया गया है। बोलोरो मिठू महतो का है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। बताया जाता है कि महिला बाबूपारा गांव स्थित जन वितरण राशन दुकान से अनाज का उठाव कर अपना घर हाहे जा रही थी। तभी बोलेरो बैक करने के दौरान महिला चपेट में आ गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गांव में मातम पसर गया है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!