Saturday, September 21, 2024

सड़क दुर्घटना में ससुर बहु  की मौत 

सड़क दुर्घटना में ससुर बहु  की मौत 

संतोष शर्मा 

 

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा में मोटरसाइकिल से घर जा रहे ससुर बहु की मौत अज्ञात वाहन के धक्के से हो गई।इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बन्हे गाँव निवासी बासो सिंह,पिता बुधन सिंह और बहू मंजू देवी,पति बिनोद सिंह मोटरसाइकिल से मवेशी खोजकर कोनारडैम से वापस अपने घर लौट रहे थे।इसी बीच भेलवारा घाटी के आगे अज्ञात वाहन के धक्के से दोनो घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पाकर विष्णुगढ़ थाना पुलिस घायलों को विष्णुगढ़ सीएचसी लेकर पहुँची।जहाँ चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सीएचसी पहुँचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!