Saturday, September 21, 2024

पूरी दुनिया को भाया भारतीय हथियार, 85 देशों में फैला कारोबार.. टॉप-25 देशों में कैसे पहुंचा?

पूरी दुनिया को भाया भारतीय हथियार, 85 देशों में फैला कारोबार.. टॉप-25 देशों में कैसे पहुंचा?

हथियारों को बेचने के मामले में भारत धीरे धीरे दुनिया में शीर्ष स्थान की तरफ बढ़ रहा है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा है, कि भारत दुनिया के शीर्ष 25 हथियार बेचने वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

फर्स्ट पोस्ट के एक डिफेंस समिट में राजनाथ सिंह ने कहा, कि मोदी सरकार का लक्ष्य भारत को शीर्ष हथियार निर्यातक देशों में शामिल करना है और भारत सरकार, हथियारों को लेकर दीर्घकालिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा, कि मोदी सरकार आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए हथियारों की खरीददारी को रोकने वाली पहली सरकार है।

भारत कितना हथियार खरीदता है, कितना बेचता है?

रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के रक्षा निर्यात में हाल के वर्षों में तेज वृद्धि देखी है। साल 2013-14 और 2022-23 के बीच 23 गुना उछाल दर्ज किया गया है। 2013-14 में भारत ने सिर्फ 686 करोड़ रुपये के हथियार बेचे थे, जबकि 2022-23 में भारत ने 15,918 करोड़ रुपये के हथियारों का निर्यात किया है।

इस दौरान, भारत ने हथियारों की खरीददारी भी कर दिया है, जो 2018-19 में 46 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2022 में 36.7 प्रतिशत हो गया है। पिछले छह सालों में भारत का रक्षा निर्यात दस गुना बढ़ गया है। हालांकि, भारत अभी भी अगले साल तक 35,000 करोड़ रुपये के वार्षिक निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के अपने लक्ष्य से काफी दूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!