Saturday, September 21, 2024

तस्करी का नायाब तरीका, स्प्लेंडर बाइक के आंतरिक हिस्से में मिला 3 किलो अफीम

तस्करी का नायाब तरीका, स्प्लेंडर बाइक के आंतरिक हिस्से में मिला 3 किलो अफीम

 

लगातार हो रही कार्यवाई, 10 लाख का अफीम के साथ एक गिरफ्तार

 

 

चौपारण:- मंगलवार की रात्रि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बरही की तरफ से एक वाहन से कुछ व्यक्ति अवैध रूप से अफीम लेकर तस्करी करने के लिये चौपारण होते हुए बिहार की ओर ले जाया जा रहे है। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही नौशाद आलम के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं एएसआई मदन मुंडा व सशस्त्र बल के जवानों ने चोरदाहा चेक पोस्ट पर वाहनों की जाँच किया। इसी क्रम में मोटरसाइकिल सं०- जेएच02बीबी 4962 के डिक्की में रखा लगभग 3 किलोअफीम पाया गया। इस संबंध में चौपारण थाना कांड सं0-60/24 दिनांक 06/03/24 धारा 414/34 भा0द0वि0 एवं 17 (C)/18(b)/22(C) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर इस कांड में संलिप्त फागु मुंडा पिता स्व० लखिरम मुंडा ग्राम चमरगड्डा थाना चौपारण जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम व थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप प्रेसवार्ता कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!