Saturday, September 21, 2024

भाजपा जिला महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया अपील, मनीष जायसवाल हमारे उम्मीदवार,जीत होगी ऐतिहासिक- सुनील साहू

भाजपा जिला महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया अपील

मनीष जायसवाल हमारे उम्मीदवार,जीत होगी ऐतिहासिकसुनील साहू

लोकसभा की सरगर्मी तेज होते ही कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपनी जोर आजमाइस प्रारम्भ कर दी। हजारीबाग लोकसभा कुछ ज्यादा चर्चा में है क्योंकि यहां से सिटिंग सांसद जयंत सिन्हा के जगह पर सदर विधायक को पार्टी ने मैदान में उतारा है। अब पार्टी के नेताओं को व्यक्तिगत रिश्तों को भी निभाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा की लोकसभा में उम्मीदवारी ने अन्य नेताओं को सफाई देने पर मजबूर कर दिया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुनील साहू ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि वह पार्टी के विचारों के साथ मजबूती से खड़े है। पार्टी ने हजारीबाग लोकसभा से मनीष जायसवाल को टिकट दिया है और मनीष जायसवाल हजारीबाग के जमीन से जुड़े नेता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह समर्पित भाव से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करते आए हैं। उन्होंने प्रेस बयान के माध्यम से कहा है कि कुछ लोग झूठी अफवाह फैलाकर यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कह रहे है जो बिल्कुल गलत और निराधार है। हालांकि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने भी मनीष जायसवाल को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। उन्होंने भाजपा के समर्पित देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नेता है। आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा कर रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देते हुए भाजपा के समर्थन में सहयोग कर हजारीबाग के जीत को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!