Saturday, September 21, 2024

चौपारण में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह के नेतृत्व में पूर्व कृषि मंत्री मथुरा महतो का हुआ जोरदार स्वागत

चौपारण में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह के नेतृत्व में पूर्व कृषि मंत्री मथुरा महतो का हुआ जोरदार स्वागत

 

झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सह टुंडी विधायक व गिरिडीह झामुमो के संभावित लोकसभा उम्मीदवार मथुरा महतो का चौपारण के सरदारपुर स्थित बबुआन होटल परिसर में रविवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर जोरदार स्वागत किया गया।गौर तलब है कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार जाने के क्रम में कुछ देर के लिए चौपारण में रुककर पार्टी के विचारधारा से लोगों को अवगत कराया। साथ ही झामुमो चौपारण प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में प्रखंड में पार्टी का जनाधार बढ़ा है और ऐसा प्रखंड अधक्ष उज्वल सिंह की बेहतर नेतृत्व क्षमता कठिन मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण संभव हुआ है। यह पूछे जाने पर की राज्य की वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों कितना राहत मिल रहा है इस पर उन्हें बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ राज्य के सभी जरूरतमंदों को मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार को गलत तरीके से फंसा कर जेल में भेजने का काम किया है, इसका जवाब आगामी चुनाव में जनता देगी ।कहा की झामुमो राज्य के हर एक लोगों के विकास के लिए नीति बनाकर कार्य कर रही है, जो जल्द ही दिखेगा।वही गिरिडीह से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो बेहतर परिणाम देंगे कहा पार्टी का कोई भी उम्मीदवार वहा खड़ा होगा तो पार्टी हित में निश्चित रूप से अच्छा परिणाम होगा। वहीं चौपारण प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह के कार्यशैली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उज्जवल सिंह अपनी बेहतर कार्यशैली से पार्टी के जनाधार को प्रखंड में बढ़ाने का काम किया है इस मौके पर मुख्तार अंसारी कैलाश यादव विवेक सिंह सूरज सिंह मनीष सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!