Saturday, September 21, 2024

नापोकलां में तेली समाज के ग्राम स्तरीय कमेटी गठन अध्यक्ष हरि साव, सचिव पिंटू, कोषाध्यक्ष कैलाश बनें।

नापोकलां में तेली समाज के ग्राम स्तरीय कमेटी गठन अध्यक्ष हरि साव, सचिव पिंटू, कोषाध्यक्ष कैलाश बनें।

 

तेली समाज लोग में शराबबंदी एवं शिक्षा में जागरूकता कि आवश्यकता:-जगतनंदन प्रसाद गुप्ता

 

द जोहार टाइम्स 

 

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापोकलां कला गांव के खैरार मैदान में अखिल भारतीय तेली समाज की बैठक पूर्व शिक्षक जगदीश साहू की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन सामुदायिक शिक्षक मोहन साहू ने की। बैठक में सामाजिक स्तर पर सुधार को लेकर चर्चा-परिचर्चा किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा सर्वसम्मति से शराबबंदी एवं शिक्षा पर बल देने का जोर दिया गया। इसके लिए ग्राम स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष हरि साव, सचिव पिंटू कुमार साहू, कोषाध्यक्ष कैलाश साहू, उपाध्यक्ष शिवकुमार, उपसचिव सुबोध साव,उपकोषाध्यक्ष दिनेश साव, मीडिया प्रभारी भोला साव बनाए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में नेतलाल साहू, हरि साहू, सुरेश साव, दिवाकर साव, दिनेश साहू, संतोष साहू, मोहन साहू, विनय साव, प्रदीप साव, हरिहर साहू, तपेश्वर कुमार साहू, तीर्थनाथ साहू, मनोज साव, देवनाथ साव, अवधेश साव, गणेश साव, विपिन कुमार गुप्ता, बालेश्वर साव, श्याम कुमार साहू, लोकन साव, दिनेश साहू, सुखदेव साहू, केदार साव, रूपलाल साहू, मुनेश्वर साव, लालधारी साहू, किशोर साहू, गणेश प्रसाद गुप्ता, गोवर्धन साहू, विनोद साहू, दिनेश्वर साव, करम साव सहित अन्य लोग शामिल किए गए। इसके अलावा महिला मोर्चा का भी गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, सचिव गायत्री देवी,सदस्य तेतरी देवी, गुंजरी देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!