Saturday, September 21, 2024

सरहुल पर्व पर निकाली गई झांकी में जेल में बंद हेमंत को दिखाया गया,

सरहुल पर्व पर निकाली गई झांकी में जेल में बंद हेमंत को दिखाया गया,

26 लोगो पर आचार संहिता उल्लघन का मामला दर्ज,

सरहुल का पर्व रांची सहित पूरे राज्य में धूमधान से मनाया गया। आदिवासी समाज के लोगों ने तरह-तरह की झांकियां निकाली। इसी बीच एक झांकी पर सबका खास ध्यान गया, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद दिखाए पड़ रहे थे। इस झांकी को जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है। झांकी में स्लोगन लिखा था, जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा। झांकी में दिखाया गया कि झारखंड के विकास की लड़ाई में हेमंत सोरेन का ईडी की ओर से शोषण किया जा रहा है। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की समेत 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!