Saturday, September 21, 2024

दो वर्ष के बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, पति पुलिस से खोजबीन की लगा रहा गुहार 

दो वर्ष के बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, पति पुलिस से खोजबीन की लगा रहा गुहार 

 

बरकट्ठा :- थाना क्षेत्र के मासीपीढ़ी गांव से छह दिन पूर्व रात्रि में दो वर्ष के बच्चे की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। पति थाने में शिकायत दर्ज कराकर खोजबीन की गुहार लगा रहा है। बच्चे संग पत्नी के भागने से पति परेशान है। महिला के पति ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि गांव के एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर पहले भी पंचायत हो चुका है। 20 अप्रैल के रात में महिला ने घर से जेवरात समेत नगद राशि लेकर भागने का आरोप उसके पति ने लगाया है। इस बाबत पीड़ित पति के मुताबिक वह उड़िसा में रहकर दैनिक मजदूरी का कार्य करता है। पत्नी के भागने की जानकारी उसकी मां ने दी। वहां से वापस होकर पुलिस से शिकायत की। छह दिन बीतने के बाद पुलिस खोजबीन नहीं कर पाई है। इस बाबत में थानाप्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर मिसिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल और खोजबीन की जा रही है।

—-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!