Saturday, September 21, 2024

पशु तस्करों पर चौपारण पुलिस की लगातार प्रहार, 16 पशुओं के साथ 2 धराये

पशु तस्करों पर चौपारण पुलिस की लगातार प्रहार, 16 पशुओं के साथ 2 धराये

चौपारण:- चोरदाहा चेकपोस्ट के पास वाहनों के सघन चेकिंग के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के निर्देशानुसार अहले सुबह चौपारण की ओर से एक पिकअप वाहन बीआर03जीबी-9703 आता हुआ दिखाई दिया, जिसे जांच हेतु रूकने का ईशारा करने पर वाहन चालक अपना वाहन को रोकने के बजाय और तेजी से चलाकर भागने का प्रयास करने लगा। परन्तु आगे बड़ी वाहन रहने के कारण भागने में सफल नहीं हो पाया, जिसके उपरांत वाहन से 02 व्यक्ति उतरकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगो मे रामकिशोर सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष पिता- हरेन्द्र सिंह ग्राम- कुसमाही थाना- उतवन्त नगर जिला-भोजपुर 2. मो0 सोनु उम्र-26 वर्ष पिता- मो० मुख्तार सा०- नमजद गौरा लालपुर थाना-जखनिया जिला- गाजीपुर (यु०पी०) है। वाहन जांच के क्रम में पिकअप वाहन के डाला में 16 भैंस का बच्चा क्रूरतापूर्वक लोड पाया गया। जिनके बैठने तक का स्थान वाहन में नहीं था और पशु तस्कर इतनी गर्मी के मौसम में क्षमता से अधिक पशुओं को खुले धुप में वाहन में लोडकर ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़े गये। जिनसे बरामद वाहन एवं जानवरों के संदर्भ में वैद्य कागजात का मांग करने पर कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, तत्पश्चात दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एवं बरामद प्रदर्श को जप्त कर चौपारण थाना काण्ड सं0-130/24 दिनांक-26.04.2024 धारा-414/34 भा०द०वि०, एंव 11 (1) (घ) पशु कुरता निवारण अधि0-1960 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। चौपारण पुलिस के द्वारा अवैध पशु तस्करों पर चलाये जा रहे चाबुक से तस्करों में दहशत व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!