Saturday, September 21, 2024

ढाब-सलोनिया में चल रहे अवैध खदान धसने से एक मजदूर की मौत,चार मजदूर बाल बाल बचें 

ढाब-सलोनिया में चल रहे अवैध खदान धसने से एक मजदूर की मौत,चार मजदूर बाल बाल बचें 

40 से अधिक वैध-अवैध क्रेशर और दर्जन भर पत्थर खदान हैं संचालित 

संचालित क्रेशर मालिक फरार, परिजन कर रहे उचित मुआवजे की मांग 

 

 

चौपारण : हजारीबाग-कोडरमा जिला के सीमावर्ती भटबीघा ढाब सलोनिया में गुरुवार को खदान धसने से एक मजदूर की मौत हो गई उनके साथ खदान मे काम कर रहें तीन मजदूर बाल बाल बचें घटना की जानकारी मिलते ही खदान मालिक फरार हो गये।नजीरगंज निवासी जयप्रकाश ऊर्फ छोटन सिंह की रूप मे उसकी पहचान हुई। मृतक की उम्र 53 साल बताया जा रहा है परिजनों ने खदान संचालकों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है एवम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।सूचना सुन मौके पर पहुंच बीडीओ सह सीओ संजय यादव,थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया,खदान काफी गहरा होने के कारण बड़ी मस्सकत के बाद लगभग आठ घंटे के बाद प्रशासन को शव निकालने में सफलता मिली,घटनास्थल पर डीएमओ हजारीबाग भी पहुंचे। 

बताते चलें कि भट्बीघा से सटे ढाब सालोनिया में यादि जगहों पर खनन तथा स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से बड़े पैमाने पर वैध तथा अवैध खनन होता है। आबादी वाले इलाके मे भी भारी विस्फोट किया जाता है सुरक्षा के मापदंड का इस्तेमाल नही होता है। अवैध खनन का नेटवर्क बड़ा लम्बा है जिसके परिणाम स्वरुप आये दिन घटना घटित होती है।गुरुवार की घटना इसी का परिणाम है की ड्रिल करते समय मिट्टी पत्थर के धसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन कि लापरवाही साफ झलकत्ता है की अवैध खनन यहाँ पनपा हुआ है। सूत्रों से यह पता चला है कि यहाँ उगाही भी की जाती है जिसके चलते निडरता से पत्थर के कारोबारी कार्य कर रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!