Saturday, September 21, 2024

70 लाख 80 हजार रूपये का गबन कर महिला परिवार संग हुई फरार

70 लाख 80 हजार रूपये का गबन कर महिला परिवार संग हुई फरार

रमुआ की महिला डेजी सिन्हा ने गांव के कई महिलाओं के साथ की धोखाधड़ी

संतोष शर्मा
द जोहार टाइम्स

विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बेड़ाहरियारा पंचायत के ग्राम रमुआ में एक महिला ने अपने पति के गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर गांव के पच्चीस महिलाओं से 70लाख 80 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर सपरिवार संग फरार हो गई है। उक्त मामले में एक 48 वर्षीय महिला डेजी सिन्हा है,

फरार महिला डेजी सिन्हा

महिला का पति 52 वर्षीय राजकुमार सिन्हा तीन बेटे सागर सिन्हा उम्र 30 वर्ष, सौरव सिन्हा उम्र 26 वर्ष, शुभम सिन्हा उम्र 25 वर्ष एवम पुत्रवधु खुशी सिन्हा उम्र 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम रमुआ की निवासी है गांव की लगभग पच्चीस महिलाओं को ठगी कर कुल 70 लाख 80 हजार रूपये का गबन कर फरार हो गई है।

महिला का पति

भुक्तभोगी महिलाओं में से शीला कुमारी उम्र 35 वर्ष पति अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम रमुआ थाना विष्णुगढ़ द्वारा बताया गया कि हम महिलाएं मिलकर अनेकों महिला मंडल ग्राम रमूआ में चलाते हैं, जिसमें से एक महिला मंडल में एक महिला जिसका नाम डेजी सिन्हा है वह अपने पति की गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर पैसे की जरूरत की बात कही। इसके साथ ही अपने पति राजकुमार सिंहा पिता स्व० शंकर कुमार सिन्हा, बेटे सागर कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार सिन्हा एवं शुभम कुमार सिन्हा तीनों के पिता राजकुमार सिंहा एवं पुत्रवधू खुशी सिन्हा पति सागर कुमार सिन्हा से मिलवाया और सभी लोग बोलने लगे कि मेरे पापा के इलाज में लाखों का खर्च है, इसलिए हमें इनके इलाज के लिए लाखों रुपए की आवश्यकता है। अंततः उनके भी पति बोले की विभिन्न महिला समूह एवं माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर मेरी मदद करो बाद में हम रकम लौटा देंगे। उनके झांसे में आकर मैंने विभिन्न समूह और माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन लेकर एवं कुछ मेरे द्वारा बेटी के भविष्य के लिए रखे हुए रकम मिलाकर कुल आठ लाख रुपए दे दिए। इसके उपरांत पता चला कि 30 अप्रैल 2024 संध्या 4:00 बजे डेजी सिन्हा सपरिवार घर छोड़कर भाग गई है। तब मैं उनके घर गई और मैंने देखा कि इनके झांसे की शिकार हुई महिला मंडल की दर्जनों महिलाएं वहां मौजूद हैं। तभी खुलासा हुआ की मेरी ही तरह दर्जनों महिलाओं से पति के बीमारी का बहाना बनाकर लाखों रुपए की ठगी कर फरार हो गए। इस मामले में शीला कुमारी, ज्योति कुमारी, यशोदा देवी, मालती देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी, सुनिता देवी समेत कुल पच्चीस महिलाओं द्वारा कुल सत्तर लाख अस्सी हजार रूपये के धोखाधड़ी के संबंध में महिला डेजी सिन्हा, उसके पति, तीनों पुत्र एवम पुत्रवधु के खिलाफ विष्णुगढ़ थाने में कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है।सूत्र के अनुसार यह खेल वर्ष 2018 से चला आ रहा था। उस समय से ही धीरे धीरे करके लोगों को झांसे में लेकर इतने रूपयो का गबन किया गया और अंततः घर बेच कर सभी लोग रफूचक्कर हो लिए। मामला केवल रमुआ तक ही सीमित नहीं है। इसमें विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न जगहों के कई और भुक्तभोगी भी शामिल हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!