Saturday, September 21, 2024

हज़ारीबाग़ जिला में राजनीतिक उलट फेर: शिवलाल महतो हुए भाजपा में शामिल

हज़ारीबाग़ जिला में राजनीतिक उलट फेर: शिवलाल महतो हुए भाजपा में शामिल।

बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में सदस्यता ग्रहण करवाया।

हजारीबाग।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कार्यालय रांची में शनिवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में शिवलाल महतो ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा का पट्टा पहना कर शिवलाल महतो को पार्टी में सदस्यता ग्रहण करवाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी मौजूद रहे। शिवलाल महतो 2005 में बड़कागांव विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे. वहीं 2005 में हजारीबाग लोकसभा- चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से भी चुनाव लड़े हैं. 2014 में बड़कागांव विधानसभा से झारखंड विकास मोर्चा से भी अपना भाग्य आजमा चुके हैं.
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शिवलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी जो दायित्व देगी उस दायित्व का निर्वहन करूंगा और मोदी जी के 400 पार के आंकड़ों को पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दूंगा.वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप लोग भी अपने क्षेत्र में जाएंगे तो लोगों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ें और इस लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!