Saturday, September 21, 2024

बुजुर्ग महिला की हुई मौत एक दिन तक पड़ा रहा शव

बुजुर्ग महिला की हुई मौत एक दिन तक पड़ा रहा शव

 

कलयुगी बेटे-पोतों ने लिया मुंह फेर ……बेटी-दामाद ने किया अंतिम संस्कार…

 

 

 

 

 

झुमरीतिलैया: झारखण्ड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के निकट बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कलयुगी बेटे और पोतों ने अंतिम संस्कार करने बजाय शव को छोड़ घर से निकल जाने का मामला सामने आया है। घर में शव एक दिन पड़ा रहा। बाद में बेटी-दामाद खबर मिली तो दौड़े चले आये

 

मिली जानकारी के अनुसार,कोडरमा रेलवे स्टेशन के निकट निराला होटल व उसके ऊपर रिहाइश है। यहां 90 वर्षीय गायत्री देवी के बडे़ पुत्र स्व. कृष्णा साहा के पुत्र सागर व राहुल का अपने छोटे चाचा पंकज साहा के साथ प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से पारिवारिक रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। यहां रह रही गायत्री देवी का 24 मई को निधन हुआ तो शव को घर में छोड़कर दोनों पोते और छोटा बेटा परिवार सहित निकल गए। इस कारण एक दिन तक शव घर में ही पड़ा रहा।जब मां की मौत की जानकारी बेटी प्रीति साहा और दामाद राहुल गुप्ता मिली तो वे जल्द झुमरीतिलैया पहुंची। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से शव को श्मशान घाट ले गई औंर शव को मुखाग्नि देने का फर्ज भी निभाया। घटना के बाद से लोग प्रापर्टी विवाद में रिश्ते शर्मसार की बात कर रहे हैं।

 

वहीं, कान्य कुब्ज हलवाई महासभा के जिला सचिव संजीव कुमार साहा ने बुजर्ग की लाश को घर में छोड़कर बेटा और पोतों के साथ भाग जाने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए अच्छी बात नहीं है। श्राद्धकर्म की समाप्ति के बाद इस मामले पर सामाजिक स्तर पर विचार किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!