Saturday, September 21, 2024

सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राहुल कुमार सिंह को हैदराबाद में मिला विशेष सम्मान

सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राहुल कुमार सिंह को हैदराबाद में मिला विशेष सम्मान

 

उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अमुल्य योगदान देने के प्रति मिला सरहाना

 

हैदराबाद में स्थित एआईजी फेलोशिप होस्पिटल में आयोजित दीक्षांत समारोह में हजारीबाग सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राहुल कुमार सिंह को पुरस्कृत कर विशेष सम्मान मिला। एआईजी फेलोशिप होस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी हाथों प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित होने का गौरव प्राप्त किया। साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर जमकर चिकित्सा के क्षेत्र में अमुल्य योगदान देने के लिए सरहाना मिला। एआईजी फेलोशिप होस्पिटल में बारह महीने की उन्नत रोग प्रबंधन फेलोशिप सफलतापूर्वक पूरी की। चिकित्सक डाॅ राहुल कुमार सिंह हजारीबाग सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं। वे मूलतः चतरा जिले के मयूरहंड प्रखण्ड स्थित नरचाही ग्राम के रहने वाले है। चिकित्सक डाॅ राहुल कुमार सिंह ने चिकित्सक रिम्स से पूरी की। बतौर सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डाॅ राहुल कुमार सिंह सेवाएं दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!