Saturday, September 21, 2024

संदिग्ध परिस्थिति में मयूरहंड का युवक रांची स्टेशन से लापता, सनहा दर्ज

संदिग्ध परिस्थिति में मयूरहंड का युवक रांची स्टेशन से लापता, सनहा दर्ज


रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के रांची स्टेशन से चतरा के मयूरहंड का 31 वर्षीय युवक मंगल मोहन सिंह (पिता मालेश्वर सिंह) रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। वह सिंगरौली मध्य प्रदेश में रहकर डोजर ऑपरेटर का कार्य करता था और छुट्टी लेकर अपने घर चतरा जिला के मयूरहंड थाना क्षेत्र के गांव मनहरी के लिए निकला था।

चुटिया थाना को दिये आवेदन में युवक के छोटे भाई अनिकेत कुमार सिंह ने कहा है कि मेरा भाई चार दिन की छुट्टी लेकर घर आने के लिए ट्रेन पकड़ा था, लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंचा है। खोजबीन करने पर पता चला कि वह रांची रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन घर नहीं पहुंच पाया। हम लोग रांची रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरपीएफ के सीसीटीवी कैमरे की मदद से छानबीन किए तो पता चला कि मेरा भाई मंगल मोहन सिंह प्लेटफार्म नंबर 3 से बाहर निकल रहा है उसके हाथ में थैला भी है और वह चेकदार शर्ट एवं ब्लू जींस पहने हुए था। स्टेशन से निकलने के बाद वह ऑटो स्टैंड की ओर आते दिखा लेकिन इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। युवक की लंबाई 170 सेंटीमीटर, आंख और बाल काला, रंग सांवला और हिंदी भाषी है। उसकी दिमागी हालत सामान्य है। युवक के भाई ने पुलिस से खोजबीन करने में मदद करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने सनहा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। यह जानकारी राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के द्वारा मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!