Saturday, September 21, 2024

बांग्लादेशी डिवाइस लगे गिद्ध की हुई झारखंड में एंट्री, जांच शुरू

हजारीबाग के विष्णुगढ़ स्थित कोनार डैम में एक गिद्ध को पकड़ा गया है, जिसकी पीठ पर एक डिवाइस लगा हुआ पाया गया। इस डिवाइस पर ‘ढाका, बांग्लादेश’ लिखा हुआ बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों में उत्सुकता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि यह डिवाइस सेटेलाइट ट्रैकिंग के लिए लगाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह डिवाइस बांग्लादेश के पक्षी वैज्ञानिकों द्वारा गिद्ध की ट्रैकिंग के उद्देश्य से लगाया गया होगा, ताकि उसके प्रवास और गतिविधियों का अध्ययन किया जा सके।

गिद्ध को देखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया और उसे विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की टीम अब इस डिवाइस और गिद्ध का अध्ययन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जानकारी और पुष्टि केवल जांच के बाद ही संभव हो सकेगी।

हालांकि प्रारंभिक अनुमान यह है कि डिवाइस अध्ययन के उद्देश्य से ही लगाया गया होगा, लेकिन इसके पीछे की असल वजह का खुलासा छानबीन पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। इस घटना से क्षेत्र में हलचल मची हुई है और इसे लेकर वन्यजीव प्रेमियों और शोधकर्ताओं के बीच भी चर्चा हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!