Saturday, September 21, 2024

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने सुनील कुमार सिंह

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने सुनील कुमार सिंह

 

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जी सुनील कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। पवन साहू जी ने मनोनयन करते हुए कहा कि इनके मोर्चा से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसानों के लिए लागू किए गए योजनाओं को झारखंड के किसानों तक लाभ कैसे पहुंचे इसके लिए मीडिया के माध्यम से सभी किसानों तक उक्त योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।

वहीं सुनील कुमार सिंह ने अपने मनोनयन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रद्धेय बाबूलाल मरांडी जी, संगठन महामंत्री आदरणीय कर्मवीर सिंह जी, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के लोकप्रिय अध्यक्ष पवन साहू जी एवं महानगर में निवास करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। एवं संगठन को मजबूत करने में अपनी कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए भूमिका निभाने की बात कही है। श्री सिंह ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसानों के लिए लागू किए गए जनकल्याणकारी योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने एवं मोर्चा के अध्यक्ष के द्वारा झारखंड में किसानों के हित में किए गए कार्यक्रमों के माध्यम से किए गए कार्यों को जन जन तक कैसे पहुंचे इन सारी विषयों को मीडिया के माध्यम से सभी किसानों तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास करूंगा। सुनील कुमार सिंह को मीडिया पर भाई प्रभारी बनाए जाने पर कई लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिसके लिए श्री सिंह ने उन सभी शुभचिंतकों को आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!