Saturday, September 21, 2024

महुदी में महिला मंडल का संकुल स्तरीय बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये हैं- उमा शंकर अकेला

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये हैं- विधायक अकेला

महुदी में महिला मंडल का संकुल स्तरीय बैठक

चौपारण, हजारीबाग

प्रखंड अंतर्गत पंचायत बहेरा के ग्राम महूदी में करमा संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कार्यक्रम के तहत महिला मंडल दीदीओं की बैठक आयोजित हुई।

बैठक का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि विधायक सह सभापति निवेदन समिति उमाशंकर अकेला ने किया। बैठक में मौजूद महिला मंडल की दीदीओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से महिलाओं के स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हर घर की महिलायें आत्मनिर्भर बनें। इस दौरान बीपीएम ने महिला मंडल से जुडी अनेक जानकारी उपलब्ध करवाई। प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।

मौके पर
बेहरा मुखिया पूजा कुमारी, बीरबल साव,रंजीत दांगी,विवेक सिंह,गणेश राणा , बीपीएम नीरज सिंह,अध्यक्ष बबीता देवी,सचिव ममता देवी, कोषाध्यक्ष रूपा देवी,लेखपाल चंचला देवी, शाखा प्रबंधक के भारतीय स्टेट बैंक एवम्ं अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!