Saturday, April 19, 2025

पिकअप वैन लूट की कोशिश नाकाम, एक आरोपी धराया – दो की तलाश जारी

पिकअप वैन लूट की कोशिश नाकाम, एक आरोपी धराया – दो की तलाश जारी

चौपारण थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब 3 बजे एक पिकअप वाहन को लूटने का प्रयास किया गया। वाहन चालक मनु कुमार अपनी पिकअप वैन (पंजीयन संख्या: बीआर-56 जी-3518) में करैला लादकर पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रसोईया धमना टोल प्लाजा पार कर सिंधरावां गांव के पास पहुंचा, तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और गाड़ी को जबरन अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के अन्य वाहनों की मदद से पीछा कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान विशाल कुमार राणा (पिता – संतोष राणा, निवासी – रसोईया धम्मना, थाना – बरही, जिला – हजारीबाग) के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने घटनास्थल से लूटा गया पिकअप वाहन, उस पर लदा लगभग 1000 से 1200 किलोग्राम करैला और एक ओप्पो स्मार्टफोन बरामद किया है।

 

इस पूरी कार्रवाई में चौपारण थाना की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। छापेमारी दल में उप निरीक्षक बिन्देश्वर महती, उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक कैलाश चंद्र महतो, सहायक उप निरीक्षक लालचंद साह, हवलदार गोपाल प्रसाद सिंह और आरक्षी विजय कुमार सिंह शामिल थे।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य दो अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!