द जोहार टाइम्स
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़-गोमियाँ सड़क मार्ग पर कोनार होटल के समीप स्कूटी और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दो आदिवासी स्कूटी सवार व्यक्ति को मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के बनासो, गोबरबसुआ आदिवासी टोला निवासी राजू सोरेन पिता दीना सोरेन उम्र करीब 35 वर्ष एवम होपन मुर्मु पिता छत्रु माँझी उम्र करीब 42 वर्ष, लहरियाडीह से दोनो आदिवासी परंपरागत पूजन समारोह वनझोरा कर करीब 05:30 बजे लौट रहे थे। इसी क्रम में रेनॉल्ट कार से कोनार होटल के समीप गरहमुर्गी के पास मोड़ के समीप स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजू सोरेन की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई, वही इस घटना में गंभीर रूप से घायल होपन माँझी की मौत विष्णुगढ़ सीएचसी में इलाज के दौरान हो गई।
हृदयविदारक घटना की वजह से विष्णुगढ़ सीएचसी में मृतक के परिजनो के बीच चीख पुकार मच गई, सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। विष्णुगढ़ थाना पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। वही दूसरी सड़क घटना में भेलवारा पंचायत के बेलाटाड 16 वर्षीय निवासी अभिषेक मुर्मू पिता धनकु मुर्मू की मौत बन्हे केदुआ पसेरी मोड़ के समीप हो गई। इस संबध में बताया जाता हैं कि अभिषेक मुर्मू अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था इसी बीच काले रंग की कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे अभिषेक मुर्मू की मौके पर मौत हो गई। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। जिससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। बहुत ही मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया।