द जोहार टाइम्स
रांची : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने 4 जून को आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत झारखंड बंद को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आदिवासी समाज की मांगें पूरी तरह जायज़ हैं और सरकार को इन्हें अविलंब स्वीकार करना चाहिए।
महतो ने जानकारी दी कि 5 जून 2025 को गुरुवार सुबह 11 बजे बूटी मोड़ से खतियानी पदयात्रा करते हुए रांची राजभवन तक महाधरणा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा 15 मई को दुमका से प्रारंभ हुई थी और अब तक 570 किमी की दूरी तय कर चुकी है।
उन्होंने रांची जिला एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महाधरणा में शामिल होने की अपील की।देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा,
झारखंडियों की पहचान खतियान आधारित स्थानीय नीति है और जब तक खतियान आधारित नियोजन, उद्योग, विस्थापन और पुनर्वास नीति लागू नहीं होती, तब तक अबुआ राज के लिए संघर्ष जारी रहेगा।