Thursday, June 12, 2025

जेएससीए ने एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होने का जश्न मनाया

द जोहार टाइम्स

रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किए जाने का जश्न मनाया गया। धोनी को 2025 बैच के तहत यह सम्मान मिला, जिसकी घोषणा लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पूर्व संध्या पर की गई।

धोनी ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं और भारत को विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर पहुँचाया। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का T20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती।जेएससीए द्वारा आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष समेत समिति के अन्य सम्मानित सदस्य और संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने धोनी की अद्वितीय उपलब्धियों और क्रिकेट में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!