Tuesday, June 17, 2025

केदारनाथ हेलीकॉप्टरव क्रैश: गौरीकुंड में बड़ा हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

केदारनाथ हेलीकॉप्टरव क्रैश: गौरीकुंड में बड़ा हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

 

गौरीकुंड (उत्तराखंड), रविवार: उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए रविवार सुबह एक काला दिन साबित हुआ। रुद्रप्रयाग ज़िले के गौरीकुंड क्षेत्र में आज सुबह एक निजी कंपनी Aryan Aviation Pvt. Ltd. का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक 23 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है।

 

हादसे का समय और स्थान:

 

हादसा रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रहा था, जब घने कोहरे और खराब मौसम के चलते वह गौरीमाई खर्क के ऊपर जंगल में गिर गया। चश्मदीदों के अनुसार, नेपाल मूल की कुछ महिलाएं, जो पास की पहाड़ी में घास काट रही थीं, उन्होंने हेलिकॉप्टर को नीचे गिरते देखा और तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।

 

मृतकों की पहचान:

 

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मारे गए सभी सात लोगों की पहचान कर ली गई है:

 1. राजकुमार जयसवाल (महाराष्ट्र)

 2. श्रद्धा जयसवाल (महाराष्ट्र)

 3. काशी जयसवाल – 23 महीने का मासूम बच्चा (महाराष्ट्र)

 4. तुष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश)

 5. विनोद नेगी (स्थानीय निवासी)

 6. विक्रम सिंह रावत – बीकेटीसी कर्मचारी (उत्तराखंड)

 7. कैप्टन राजीव सिंह – पायलट

 

शव बुरी तरह जल चुके हैं। रेस्क्यू टीमों को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

रेस्क्यू और प्रशासनिक प्रतिक्रिया:

 

घटना की सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दुर्घटना की पुष्टि की। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

 

मुख्यमंत्री का बयान:

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना है। सभी संबंधित एजेंसियों को आवश्यक राहत और जांच कार्रवाई हेतु निर्देशित कर दिया गया है।”

 

प्रारंभिक कारण:

 

हेलिकॉप्टर क्रैश का मुख्य कारण खराब मौसम, कोहरा और दृश्यता की कमी बताया जा रहा है। दुर्घटना स्थल दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू कार्यों में बाधा आई, लेकिन राहत दलों ने तत्परता दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!