Sunday, September 22, 2024

भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3: चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिग कराने वाला पहला देश बना भारत 

चंद्रयान-3: चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिग कराने वाला पहला देश बना भारत 

भारत के चंद्रयान-3 ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके साथ ही चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत की इस उपलब्धि ने दुनिया को लोहा मनवा दिया है।

चंद्रयान-3 Live: चांद पर सफतापूर्वक उतरा चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने दी बधाई

स्पेस सेक्टर में भारत ने आज नया इतिहास रच दिया, जहां चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो के वैज्ञानिक कई सालों से इस मिशन पर लगे हुए थे। पिछला मिशन (चंद्रयान-2) असफल रहा था, ऐसे में थोड़ी निराशा जरूर हुई थी। वहीं दूसरी ओर लैंडिंग की खबर मिलते ही पूरा देश उत्साहित हो उठा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!