Sunday, September 22, 2024

तो क्या दुर्गा पूजा में बारिश डालेगा खलल, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में 15 से 17 अक्टूबर तक बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में 15 से 17 अक्टूबर तक बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली : मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि पश्चिमी विक्षोभ में आए बदलाव के कारण पहाड़ी राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इससे देश में मौसम का मिजाज भी बदलेगा।

सवेरे-शाम के वक्त अब भारत के ज्यादातर हिस्सों में फैन बंद करना पड़ रहा है। देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसी बीच IMD ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत के 4 पहाड़ी राज्यों में आने वाले दो-तीन दिन बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। हिमाचल और जम्मू के कई इलाकों में खूब बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल बनती नजर आ रही हैं। IMD ने बताया कि वेस्ट डिस्टर्बेंस को जम्मू और इससे सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है, इस वजह से इन इलाकों के मौसम में भी बदलाव की प्रबल संभावना है।

IMD की मानें, तो 13 से 17 अक्टूबर के बीच गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि 14 से 17 अक्टूबर के बीच पहाड़ी राज्य हिमाचल और उससे सटे पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। और 15 से 17 अक्टूबर के बीच बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश हो सकती है।

IMD ने UP से मॉनसून के पूरी तरह से चले जाने का एलान कर दिया है। दिन में तेज धूप के कारण यहां उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। सुबह -शाम मौसम सुहावना रहता है, लेकिन दिन में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लेकिन इसी बीच IMD का कहना है कि राज्य में 15 अक्‍टूबर से गुलाबी ठंड का आगाज हो जाएगा। शाम होते ही तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!