Saturday, September 21, 2024

झारखंड में ठंड दे रही दस्तक, कब से गिरेगा पारा…

झारखंड में ठंड दे रही दस्तक, कब से गिरेगा पारा…

रांची : झारखंड में दुर्गा पूजा के साथ ही ठंड भी दस्तक दे रही है। रांची IMD के मुताबिक राज्य से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने शुरुआती ठंड से बचने के लिए कहा है। फिलहाल अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 16 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। इसके बाद 17 और 18 अक्टूबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 19 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। रांची IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दशहरे के बाद ठंड बढ़ सकती है। वहीं दीपावली छठ तक पूरी तरह से ठंड आ जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!