Saturday, September 21, 2024

डोरंडा कॉलेज के विभिन्न मामलों को लेकर एन.एस.यू.आई ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 

 

डोरंडा कॉलेज के विभिन्न मामलों को लेकर एन.एस.यू.आई ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई नेत्री आरुषी वंदना सिंह के नेतृत्व में डोरंडा कॉलेज के विभिन्न मामलों को लेकर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया एवं ज्ञापन सौंपा। विविद हो कि रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत डोरंडा कॉलेज में अनोको मुद्दे ह जो छात्र हिट में पूरे नही हो पा रहे। विभिन्न मामलों को लेकर आज विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का घेराव किया। मुद्दे इस प्रकार है।
1- कॉलेज में अविलंब कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
2- कॉलेज के नए बिल्डिंग में cctv कैमरा उपलब्ध कराया जाए।
3- कॉलेज के लाइब्रेरी में बुक्स एव कॉमन रूम की वयवस्था की जाए।
4- MCA विभाग में टीचर की नियुक्ति की जाए।
5- BBA, BCA, IT, MBA एवं MCA के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की सुविधा की जाए।
6- सेशन 2020- 23 UG सेमेस्टर 4 की रिजल्ट घोषित की जाए।
7- कॉलेज में खेल सामग्री की सुविधा एव खेल के लिए प्रॉपर जगह आवंटित की जाए।
8- कॉलेज में योगा टीचर की नियुक्ति की जाए।
9- कॉलेज में वाई फाई की सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए।
10- कंप्यूटर लैब में सुचारू रूप से कंप्यूटर सिस्टम की वयवस्था की जाए।
सभी मांगो को सुनने के बाद कुलपति जी ने आस्वाशन दिया कि सभी मांगो पर जल्द विचार कर छात्र हिट में निर्णय लिया जाएगा।
*एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम*
रांची जिला महासचिव एव डोरंडा कॉलेज प्रभारी अब्दुल राबनावाज ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर सभी मांगे पूरी नही हुई तो एन.एस.यू.आई चरणबद्घ आंदोलन करेगी। कॉलेज एव यूनिवर्सिटी गेट पे तालाबंदी करेगी।
मौके पर एन.एस.यू.आई रांची लोकसभा के संयोजक इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, अब्दुल राबनावाज, बिस्वजीत सिंह, आदित्य कुमार, रिंकी, पूजा, स्नेहा, आकाश, प्रणव, सिमरन, एव कॉलेज की छात्र छात्राएं मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!