Saturday, September 21, 2024

26 को पड़ेंगे ओले, 27 फरवरी को चलेगी आंधी, इन जिलों में असर

26 को पड़ेंगे ओले, 27 फरवरी को चलेगी आंधी, इन जिलों में असर

रांची : 26 फरवरी को ओले पड़ेंगे। 27 फरवरी को आंधी चलेंगी। इसका असर झारखंड के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कई जगहों पर बारिश होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 23 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

24 फरवरी से यहां बारिश

राज्‍य के दक्षिणी भागों में 24 फरवरी को कहीं-कही हल्‍की बारिश और गर्जन होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है।

25-26 फरवरी को बारिश

केंद्र के मुताबिक 25 फरवरी को राज्‍य के पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

27 फरवरी से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 27 फरवरी को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश और गर्जन होने की संभावना है।

इन जिलों में पड़ेंगे ओले

मौसम केंद्र ने 26 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक राज्‍य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं ओले पड़ने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में देखने को मिलेगा।

यहां वज्रपात की आशंका

राज्‍य के पश्चिमी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 26 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में चलेंगी आंधी

राज्‍य में 27 फरवरी को कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका है। हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आपकी राय
न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

RELATED NEWS

error: Content is protected !!